Haryana IAS Transfer: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार, महेंद्रगढ़ (नारनौल) के उपायुक्त मनोज कुमार-1 को वित्त विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद की प्रशासक और शहरी संपदा, फरीदाबाद की अतिरिक्त निदेशक अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ (नारनौल) का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।







