Haryana News: अंबाला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे CIA टीम को बड़ी सफलता मिली है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी मध्य प्रदेश से आने वाली एक ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 60 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें से पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
CIA इंचार्ज के अनुसार, पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।







