Haryana: हरियाणा में जजपा नेता की गैस एजेंसी पर छापा, अनियमितताओं के चलते सील

Published On: April 17, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की संयुक्त टीम ने डांगरा रोड स्थित ‘रसोई गैस’ एजेंसी पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में कई अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी को सील कर दिया गया।

यह छापेमारी गुरुवार देर रात की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। एजेंसी पहले भी विवादों में रह चुकी है।

कुछ दिन पहले वार्ड-2 निवासी सतपाल ने पीएमओ और सीएमओ को शिकायत भेजकर टोहाना की दो गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एजेंसी संचालक जानबूझकर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि ‘रसोई गैस’ एजेंसी संचालक माया देवी के पति हवासिंह वर्ष 2024 में जेजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी निर्दोष पूनिया ने बताया कि यह एजेंसी माया खोबड़ा के नाम पर संचालित है और छापेमारी के दौरान हवासिंह मौके पर मौजूद थे। जांच के दौरान एजेंसी स्टाफ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

निरीक्षण में गोदाम से 516 खाली सिलेंडर और 17 भरे हुए सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा 343 छोटे सिलेंडर और 51 कमर्शियल सिलेंडर भी मिले। रिकॉर्ड में गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं के चलते एजेंसी को सील कर दिया गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment