चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने साल 2025-26 के लिए विधानसभा की पांच नई समितियों के गठन की घोषणा की है। ये गठन विधानसभा प्रक्रिया और कार्य संचालन से जुड़े नियमों के तहत किया गया है।
विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए इसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेज दिया है।
अधिसूचना की जानकारी सभी विधायकों, मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और प्रधान महालेखाकार को भेजी गई है।
नियम समिति की कमान खुद संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा की नियम समिति की अध्यक्षता हरविन्द्र कल्याण खुद करेंगे। इस समिति में कई वरिष्ठ और पूर्व नेताओं को शामिल किया गया है:
-
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री)
-
डॉ. रघुवीर सिंह कादियान (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
-
घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और अर्जुन चौटाला को सदस्य नामित किया गया है।
बाकी समितियों में यह नेता संभालेंगे कमान:
1. आवास समिति
-
सभापति: डॉ. कृष्ण लाल मिढा (विधानसभा उपाध्यक्ष)
-
सदस्य: घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा, पूजा
2. याचिका समिति
-
सभापति: घनश्याम दास
-
सदस्य: गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, परमवीर सिंह, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, तेजपाल तंवर, हरिंदर सिंह, आदित्य देवीलाल
3. अधीनस्थ विधान समिति
-
सभापति: कृष्णा गहलावत
-
सदस्य: घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, रघुबीर तेवतिया, सुनील सतपाल सांगवान, कंवर सिंह, मनदीप चट्ठा, विकास सहारण, महाधिवक्ता हरियाणा
4. विशेषाधिकार समिति
-
सभापति: मूलचंद शर्मा
-
सदस्य: चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला
विधानसभा में अब और मजबूत होगी समिति प्रणाली
इन समितियों के गठन के साथ ही हरियाणा विधानसभा की समिति प्रणाली और अधिक मजबूत हुई है। इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विधायकों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।














