Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Published On: March 16, 2026
Follow Us

Kal Ka Mausam: नई दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार सुबह हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा रहा।

बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और हवा में ठंडक महसूस की गई। इससे लोगों के चेहरे खिल उठे और मौसम पहले की तुलना में ज्यादा आरामदायक हो गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी और मध्य यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

पहाड़ी राज्यों के लिए एडवाइजरी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। अनुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

वहीं उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में 18 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम में इस बदलाव के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट और ठंडक महसूस की जा सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश भी देखने को मिल सकती है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

School Holiday: हरियाणा में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में पैरोल पर बाहर आए पूर्व NSG कमांडो की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में ACB टीम ने मंडी सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार, लाइसेंस जारी करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में स्वामित्व और लाल डोरा विवादों के निपटारे में बड़ा बदलाव, विभाग ने जारी किए नए आदेश

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम में आज सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, ‘राव बनाम राव’ गुट आमने-सामने

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में आपदा से निपटने की तैयारी तेज, मई तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष होंगे स्थापित

April 30, 2026

Leave a Comment