न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दुष्यंत चौटाला का हरियाणा सरकार पर निशाना, मंडियों में उठान धीमा और किसानों को नहीं मिल रही समय पर पेमेंट

On: April 28, 2025 1:35 AM
Follow Us:
दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आज नारनौंद और उचाना की अनाज मंडियों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने मंडियों में पड़े गेहूं के ढेर और किसानों को पेमेंट में हो रही देरी को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

हरियाणा पंजाब पानी विवाद, अभय चौटाला बयान, INLD राजनीति, SYL नहर मुद्दा, हरियाणा बॉर्डर न्यूज, पंजाब हरियाणा जल विवाद
हरियाणा को पानी नहीं मिला तो 25 मई से पंजाब के वाहनों की एंट्री बंद, अभय चौटाला का ऐलान से सियासी भूचाल!

मंडियों में उठान धीमा, किसानों की पेमेंट में देरी का आरोप

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में गेहूं का उठान सही तरीके से नहीं हो पा रहा है और किसान अपनी फसल बेचने के बाद भी 15-15 दिन तक भुगतान के लिए भटक रहे हैं। जबकि सरकार का दावा है कि किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि इस स्थिति से किसान बेहद परेशान हैं।

Haryana Panchayat Elections
Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में पंचायती राज चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां होंगे चुनाव

पहलगाम आतंकी हमले पर दुष्यंत चौटाला ने जताई नाराजगी

उचाना के पालवां अलीपुर गांव में पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग अब भारत सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस हमले का बदला लिया जाना चाहिए ताकि शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए।

haryana news हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट
हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment