Texas School Shooting: 18 साल के लड़के ने 19 छोटे मासूम बच्चों को मार डाला!

  UP Board 10th 12 th Result 2025 आज: UPMSP रिजल्ट upmsp.edu.in, DigiLocker, SMS पर ऐसे चेक करें टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है, मरने वालों में 18 बच्चे शामिल हैं. घटना टेक्सास के उवाल्डे शहर की है. जहां रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 24 मई की दोपहर के वक्त एक शख्स स्कूल कैंपस में घुसा और गोली दागने लगा. जिन पर गोलियाँ बरसाई गई वो दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले 7 से 10 साल उम्र के बच्चे थे.  टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट के मुताबिक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले शख्स का नाम साल्वाडोर रामोस है. उसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है और वह उवाल्डे हाई स्कूल का छात्र था. खबर है कि हमलावर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है. वहीं इस दौरान दो पुलिस वाले भी चोटें आई हैं.  अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने इस हिंसक घटना को अकेले अंजाम दिया. गर्वनर ग्रेग एबॉट ने बताया कि हमलावर शख्स ने घटना से पहले अपनी गाड़ी स्कूल के बाहर ही छोड़ दी और स्कूल में हैंडगन के साथ अंदर घुसा. उसके पास राइफल होने की बात भी कही जा रही है. रिपोर्ट्स हैं कि हमलावर ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी थी. गोली लगने के बाद उसकी दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना ...

Photo of author

कावेरी

Published

 Texas School Shooting: 18 साल के लड़के ने 19 छोटे मासूम बच्चों को मार डाला!



टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में एक शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम 21 लोगों की जान चली गई हैमरने वालों में 18 बच्चे शामिल हैंघटना टेक्सास के उवाल्डे शहर की हैजहां रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 24 मई की दोपहर के वक्त एक शख्स स्कूल कैंपस में घुसा और गोली दागने लगाजिन पर गोलियाँ बरसाई गई वो दूसरीतीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले 7 से 10 साल उम्र के बच्चे थे. 

टेक्सास के गर्वनर ग्रेग एबॉट के मुताबिक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले शख्स का नाम साल्वाडोर रामोस हैउसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है और वह उवाल्डे हाई स्कूल का छात्र थाखबर है कि हमलावर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया हैवहीं इस दौरान दो पुलिस वाले भी चोटें आई हैं. 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने इस हिंसक घटना को अकेले अंजाम दियागर्वनर ग्रेग एबॉट ने बताया कि हमलावर शख्स ने घटना से पहले अपनी गाड़ी स्कूल के बाहर ही छोड़ दी और स्कूल में हैंडगन के साथ अंदर घुसाउसके पास राइफल होने की बात भी कही जा रही हैरिपोर्ट्स हैं कि हमलावर ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी को भी गोली मारी थीगोली लगने के बाद उसकी दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां उनका इलाज चल रहा है.

इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शोक जताया हैउन्होंने व्हाइट हाउस और दूसरे सार्वजनिक जगहों पर अमेरिका के झंडे को आधा झुका रखने का आदेश दिया हैअमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है-

टेक्सास में उवाल्डे के रॉब एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी के पीड़ितों के सम्मान में 28 मई तक अमेरिका का झंडा व्हाइट हाउस और सभी सार्वजनिक भवनों परसभी मिलिट्री पोस्टनौसेना स्टेशनोंसंघीय सरकार के नौसैनिक जहाजों पर और पूरे अमेरिका में झुका रहेगा.”

राष्ट्रपति बाइडन ने इस घटना पर अपने संबोधन में कहा, “इस तरह की मास शूटिंग शायद ही दुनिया में कहीं और होती हैहम इस नरसंहार के साथ जीने को तैयार क्यों हैंहम ऐसा क्यों होने देते रहते हैंभगवान के नाम पर इससे निपटने का साहस रखने की हमारी हिम्मत कहां हैइस दर्द पर एक्शन लेने का समय  गया है.”

These kinds of mass shootings rarely happen elsewhere in the world.

Why are we willing to live with this carnage? Why do we keep letting this happen? Where in God’s name is our backbone to have the courage to deal with it? 

It’s time to turn this pain into action.

— President Biden (@POTUS) May 25, 2022

जो बाइडन ने आगे कहा- एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना चाहिएभगवान के नाम पर हम बंदूक लॉबी के खिलाफ कब खड़े होंगेभगवान के नाम पर हम वो कब करेंगेजो करने की जरूरत हैमैं इससे थक गया हूंहमें कुछ करना ही होगा.”

बाइडन ने कहा- अब उन लोगों के लिए भी समय  गया हैजो हथियार के लिए नए कानून की राह में अड़चन डाल रहे हैंहमें आपको बताने की ज़रूरत है कि हम ये नहीं भूलेंगेहम बहुत कुछ कर सकते हैं और हमें करना होगा.”

वहींअमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हमले के बाद नई गन पॉलिसी लाए जाने की मांग उठाई हैताकि भविष्य में इस तरह के मामले  दोहराए जाएंवॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान कमला हैरिस ने कहा,

हर बार जब ऐसा हादसा होता हैतो हमारा दिल टूटता हैलेकिन फिर भी ये हो रहा हैअब बसएक राष्ट्र के तौर पर हमारे अंदर सख्त कदम उठाने का साहस होना चाहिए और एक नई गन पॉलिसी लाई जानी चाहिएताकि दोबारा ऐसा  हो.”

साल 2018 और 2012 में भी ऐसी बड़ी घटनाएँ हुई थी. 2018 में पार्कलैंडफ्लोरिडा में 14 हाईस्कूल के छात्रों और तीन कर्मचारियों की जान गई थी. जब कि साल 2012 में कनेक्टिकट में भी एक एक प्राइमरी स्कूल में 20 बच्चे और छह कर्मचारी मारे गए थे.

आपको बता दें कि अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ हैएक रिपोर्ट में बताया गया है कि गन वायलेंस आर्काइव जो कि एक स्वतंत्र डेटा कलेक्शन का संगठन हैउसके मुताबिकसाल 2022 में अब तक यहां मास शूटिंग की कम से कम 212 घटनाएं हो चुकी हैंजिसमें 27 घटनाएं  स्कूलों में हुई है. 


लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment