हरियाणा विधानसभा में 5 नई समितियों का गठन, अधिसूचना जारी, जानें कौन से विधायक को क्या मिली है जिम्मेदारी?

Published On: April 30, 2025
Follow Us
हरियाणा विधानसभा

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने साल 2025-26 के लिए विधानसभा की पांच नई समितियों के गठन की घोषणा की है। ये गठन विधानसभा प्रक्रिया और कार्य संचालन से जुड़े नियमों के तहत किया गया है।

विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए इसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेज दिया है।

अधिसूचना की जानकारी सभी विधायकों, मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और प्रधान महालेखाकार को भेजी गई है।


नियम समिति की कमान खुद संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा की नियम समिति की अध्यक्षता हरविन्द्र कल्याण खुद करेंगे। इस समिति में कई वरिष्ठ और पूर्व नेताओं को शामिल किया गया है:

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री)

  • डॉ. रघुवीर सिंह कादियान (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)

  • घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और अर्जुन चौटाला को सदस्य नामित किया गया है।


बाकी समितियों में यह नेता संभालेंगे कमान:

1. आवास समिति

  • सभापति: डॉ. कृष्ण लाल मिढा (विधानसभा उपाध्यक्ष)

  • सदस्य: घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा, पूजा

2. याचिका समिति

  • सभापति: घनश्याम दास

  • सदस्य: गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, परमवीर सिंह, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, तेजपाल तंवर, हरिंदर सिंह, आदित्य देवीलाल

3. अधीनस्थ विधान समिति

  • सभापति: कृष्णा गहलावत

  • सदस्य: घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, रघुबीर तेवतिया, सुनील सतपाल सांगवान, कंवर सिंह, मनदीप चट्ठा, विकास सहारण, महाधिवक्ता हरियाणा

4. विशेषाधिकार समिति

  • सभापति: मूलचंद शर्मा

  • सदस्य: चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला


विधानसभा में अब और मजबूत होगी समिति प्रणाली

इन समितियों के गठन के साथ ही हरियाणा विधानसभा की समिति प्रणाली और अधिक मजबूत हुई है। इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विधायकों की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

हरियाणा विधानसभा

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा पंजाब पानी विवाद, अभय चौटाला बयान, INLD राजनीति, SYL नहर मुद्दा, हरियाणा बॉर्डर न्यूज, पंजाब हरियाणा जल विवाद

हरियाणा को पानी नहीं मिला तो 25 मई से पंजाब के वाहनों की एंट्री बंद, अभय चौटाला का ऐलान से सियासी भूचाल!

May 17, 2025
Haryana Panchayat Elections

Haryana Panchayat Elections: हरियाणा में पंचायती राज चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां होंगे चुनाव

May 17, 2025
haryana news हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट

हरियाणा के सीएम 18 मई को इस ज़िले में करेंगे रैली, इन परियोजनाओं की मिलेगी सौग़ात, देखें लिस्ट

May 14, 2025
बिजली विभाग में लापरवाही पर JE राजेंद्र सिंह सस्पेंड, अनिल विज के आदेश पर हुई कार्रवाई

बिजली विभाग में लापरवाही पर JE राजेंद्र सिंह सस्पेंड, अनिल विज के आदेश पर हुई कार्रवाई

May 14, 2025
haryana cm saini

हरियाणा कैबिनेट ने 24 में से 22 एजेंडों को दी मंजूरी: कलाकारों को पेंशन, अग्निवीरों को लाभ, और AI परियोजनाएं

May 6, 2025
भाखड़ा जल विवाद, Bhakra Dam Water Dispute

हरियाणा-पंजाब जल विवाद: भाखड़ा नांगल डैम पर भारी फोर्स, दोनों राज्य ‘जल युद्ध’ की और, अब आगे क्या?

May 6, 2025

Leave a Comment