𝐊𝐚𝐢𝐭𝐡𝐚𝐥 𝐍𝐞𝐰𝐬 : भाजपा की सरकार बनते ही गुंडागर्दी का आलम फिर से हुआ शुरू- आदित्य

आदित्य सुरजेवाला बोले, कानून व्यवस्था हो चुकी ध्वस्त, जनता भय के माहौल में जीने क़ो त्रस्त ! By, Ran Singh Chauhan  कैथल, डिजिटल डेक्स।। कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ...

Photo of author

कावेरी

Published

आदित्य सुरजेवाला बोले, कानून व्यवस्था हो चुकी ध्वस्त, जनता भय के माहौल में जीने क़ो त्रस्त !



𝐊𝐚𝐢𝐭𝐡𝐚𝐥 𝐍𝐞𝐰𝐬 : भाजपा की सरकार बनते ही गुंडागर्दी का आलम फिर से हुआ शुरू- आदित्य
By, Ran Singh Chauhan 

कैथल, डिजिटल डेक्स।। कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में गुंडागर्दी और गुंडों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है।


भाजपा सरकार बनते ही गुंडों व बदमाशो के हौसले बुलंद हो चुके हैं, एक बार फिर से उन्होंने अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है। कैथल में लगातार 2 दिनों में बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग व जान से मारने के इरादे ने भाजपा के शासन की पोल खोलकर रख दी है।


सुरजेवाला ने कहा कि पुलिस के सामने 3 बदमाश युवक पर गोली चलाकर हत्या करने की कोशिश करते हैं, पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बन तमाशबीन बनी बैठी हुई है। 


हमलावर बीचो बीच फरार हो जाते हैं। जनता भय के माहौल में जीने पर मजबूर है। अगले ही दिन बुजुर्ग महिला पर गोली चलाकर उसे मारने की कोशिश की जाती है और बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा व मुख्यमंत्री नायब सैनी से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर भाजपा के पिछले 10 साल और अब फिर से भाजपा राज में गुंडों का आतंक फिर से क्यों शुरू हो चुका है?

  • क़ानून व्यवस्था व गुंडों पर भाजपा की पकड़ ढीली क्यों है?
  • क्या भाजपा सिर्फ वोट लेकर जनता क़ो बदमाशो के साए में जीने क़ो छोड़ देती है?
  • आखिर क्यों भाजपा के शासन के साथ साथ गुंडों का आतंक शुरू हो जाता है?


https://ift.tt/NW7hCDj

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment