Kal Ka Rashifal 3 May 2026: 3 मई 2026, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति विशेष योग बना रही है। त्रिपुष्कर योग, वरीयान योग और परिघ योग के प्रभाव के साथ चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा—
मेष (Aries)
आर्थिक परेशानियां कम होंगी। घर बदलने या नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मानसिक संतोष मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
काम पूरे न होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। पैसों की तंगी भी महसूस होगी।
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खर्च भी नियंत्रित रहेगा।
कर्क (Cancer)
प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। मनचाही चीज खरीदने से खुशी मिलेगी।
सिंह (Leo)
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, चोट या बीमारी की आशंका है। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। खर्च बढ़ेगा।
कन्या (Virgo)
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दिन के अंत में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात खुशी दे सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।
तुला (Libra)
नई जगह से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक माहौल थोड़ा अस्थिर रह सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। बजट बिगड़ने की संभावना है।
धनु (Sagittarius)
पुराने शत्रुओं से सावधान रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें। परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
मकर (Capricorn)
परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक बचत मुश्किल होगी। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
पुरानी गलतियों का असर दिख सकता है। लोगों की बातों से मन दुखी रहेगा। व्यापार में उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा।
मीन (Pisces)
करियर में सफलता के योग हैं। युवाओं के लिए समय अच्छा है। हालांकि परिवार से दूरी और अकेलेपन का एहसास हो सकता है।













