𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कांबोज समाज के लोगों ने की बैठक; आगामी विधानसभा चुनावों में कांबोज समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई

वेद प्रकाश कांबोज ने कहा कि यदि कोई पार्टी कांबोज समाज की इस बात को अनसुना करेगा तो कांबोज समाज बड़ा आंदोलन करेगा और चुनावों में समाज के लोगों से विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाएगा !


रादौर, डिजिटल डेक्स।। कांबोज समाज के लोगों की बैठक गांव बकाना में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कांबोज धर्मशाला रादौर के प्रधान वेद कांबोज ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में कांबोज समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में जो भी पार्टी रादौर हलके से कांबाज समाज के व्यक्ति को टिकट देगी कांबोज समाज उसका समर्थन करेगा।


इस मौके पर वेद प्रकाश कांबोज ने कहा कि यदि कोई पार्टी कांबोज समाज की इस बात को अनसुना करेगा तो कांबोज समाज बड़ा आंदोलन करेगा और चुनावों में समाज के लोगों से विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाएगा।

इस मौके पर अनुराग कांबोज, जगमाल सिंह, राजीव आर्य,राजेश कांबोज, सतीश कांबोज, जयप्रकाश कांजनू, अमित कांबोज, सतीश बकाना,वागीश दोहली,राजेश रतनगढ़, पूर्ण रादौर, सोमनाथ कांबोज इत्यादि मौजूद रहे।

https://ift.tt/ZCf2G5p
Next Post Previous Post

विज्ञापन