𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : ट्रक ने मोटरसाईकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है ! रादौर, डिजिटल डेक्स।।  तेज रफ्तार ट्रक ट्राला चालक ने मोटरसाईकिल रेहड़ी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो ...

Photo of author

कावेरी

Published

घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है !


रादौर, डिजिटल डेक्स।।  तेज रफ्तार ट्रक ट्राला चालक ने मोटरसाईकिल रेहड़ी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 


घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

गांव लक्सीबांस निवासी सुरता राम ने बताया कि उसके पास मोटरसाईकिल रेहड़ी है। जिसमें वह किराए का काम करता है। 

जठलाना से वह अपनी रेहड़ी में प्लाइबोर्ड लोड़ करके रादौर लाया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़ा हुआ था। 

तभी लाड़वा की ओर से तेज रफ्तार ट्राला आया और चालक ने लापरवाही से ट्राला चलाते हुए उसकी रेहड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद सारी प्लाईबोर्ड उसके ऊपर आ गिरी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबूलैंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:

यमुनानगर : वरूण चौधरी ने विधायक रेनूबाला से मुलाकात कर आगामी रणनीति पर की चर्चा
https://ift.tt/yTXSOQx

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment