Haryana: हरियाणा में ESI अस्पतालों पर सख्ती: 3 कर्मचारी सस्पेंड, 6 निजी अस्पतालों को नोटिस

Published On: April 18, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में ESI अस्पतालों में अनियमितताओं के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पानीपत से जुड़े मामलों में 6 निजी अस्पतालों को डी-पैनल (पैनल से हटाने) के नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 5 चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

क्या है मामला?

जांच में सामने आया कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान संबंधित अस्पतालों द्वारा अत्यधिक केस रेफरल किए गए। साथ ही रेफरल प्रपत्रों पर चिकित्सकों के हस्ताक्षरों में भी गड़बड़ी पाई गई, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए।

ACB को सौंपी जाएगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जांच ACBको सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ जांच हो सके।

अन्य अस्पतालों की भी जांच

सरकार ने राज्य के 133 अन्य पैनल अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी इस तरह की अनियमितताएं तो नहीं हो रही हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment