Haryana: हरियाणा में शिक्षकों की छुट्टियां होंगी खास, सरकार ने फैमिली ट्रैवल के लिए जारी किए 104.51 करोड़ रुपए

Published On: May 7, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में सरकारी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी अब ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में परिवार के साथ यात्रा का आनंद ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के तहत 104 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट जारी किया है। सबसे अधिक राशि Hisar जिले को मिली है, जबकि सबसे कम बजट चरखी दादरी को आवंटित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस राशि का उपयोग केवल एलटीसी के उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बजट का पारदर्शी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु ने बताया कि एलटीसी सुविधा से शिक्षकों और कर्मचारियों को परिवार के साथ यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

जिलावार जारी बजट (करोड़ रुपये में)

जिलाबजट
हिसार8.07 करोड़
सोनीपत 6.35 करोड़
भिवानी 6.09 करोड़
गुरुग्राम 6.06 करोड़
जींद 6.06 करोड़
करनाल 5.96 करोड़
सिरसा 5.35 करोड़
कैथल 5.04 करोड़
झज्जर 4.76 करोड़
रोहतक 4.65 करोड़
कुरुक्षेत्र 4.57 करोड़
महेंद्रगढ़4.56 करोड़
फतेहाबाद 4.55 करोड़
रेवाड़ी4.46 करोड़
पानीपत 4.45 करोड़
फरीदाबाद 4.18 करोड़
अंबाला 4.09 करोड़
यमुनानगर 3.45 करोड़
नूह 3.14 करोड़
पंचकूला 2.96 करोड़
पलवल 2.95 करोड़
चरखी दादरी 2.70 करोड़
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment