Haryana: हरियाणा के झज्जर जिले में गैंगवार, युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

Published On: May 16, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के झज्जर जिले के सुबाना गांव में गैंगवार के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब हितेश अपने घर के बाहर मौजूद था और मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर 3 से 4 युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और गैंगवार से जुड़ा पाया गया है। एक आरोपी की पहचान गिरधरपुर निवासी डीकेश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक पक्ष की ओर से भी आरोपी पक्ष पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment