Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Published On: May 13, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। जींद, हिसार, पानीपत, कैथल के कलायत तथा फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, यमुनानगर और पंचकूला सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तथा कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 15 मई से प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा। इसके बाद अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर लू चलने के आसार बन रहे हैं।

6 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार

मंगलवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 42.4 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 42.2 डिग्री, चरखी दादरी में 41.7 डिग्री, रोहतक में 41.1 डिग्री और भिवानी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने की संभावना है।

रात का तापमान भी बढ़ने लगा

प्रदेश में अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अंबाला में 26.5 डिग्री और सिरसा में 27.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ और करनाल में रात का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को अगले तीन दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए कपास की बुवाई फिलहाल टालने को कहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment