Haryana Weather: हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Published On: May 15, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। IMD चंडीगढ़ केंद्र ने दक्षिण हरियाणा के आठ जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

IMD ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात (नूंह), झज्जर और चरखी दादरी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में आंशिक बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

सिरसा सबसे गर्म, करनाल सबसे ठंडा

प्रदेश में गुरुवार को गर्मी का असर लगातार बना रहा। औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

12 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच गुरुवार को 12 से अधिक शहरों और मौसम केंद्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें सिरसा (44.0), नारनौल (42.7), भिवानी (42.5), रोहतक (42.0), हिसार (41.7), महेंद्रगढ़ (41.3), फरीदाबाद (41.1), नूंह (41.0), रेवाड़ी (40.9), गुरुग्राम (40.7), चरखी दादरी (40.7) और जींद (40.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल रहे।

16 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 16 मई से 20 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। इस दौरान गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है।

रात के तापमान में हल्की राहत

हालांकि दिन में तेज गर्मी के बावजूद रात के तापमान में अभी कुछ राहत बनी हुई है। गुरुवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करनाल के अलावा अंबाला, गुरुग्राम और नूंह में भी न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment