Haryana News: हरियाणा में पुलिस कर्मियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से “शगुन योजना” को 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। यह योजना खासतौर पर पुलिसकर्मियों के बच्चों, विशेषकर बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के लिए शुरू की गई है।
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल के अनुसार, योजना के तहत अब तक 18 पुलिसकर्मियों को 2.5-2.5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जबकि 12 अन्य आवेदन अभी प्रक्रिया में हैं।
पुलिसकर्मियों को मिल रहा सीधा लाभ
इस योजना से लाभान्वित कर्मचारियों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह पहल वास्तव में आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में सहायक साबित हो रही है।
क्या है योजना का उद्देश्य?
डीजीपी अजय सिंघल ने बताया कि शगुन योजना का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के दौरान आर्थिक दबाव से मुक्त करना है। खासकर बेटियों के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह योजना बड़ी मदद देती है।













