Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मंगलवार (5 मई) को भी कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। पंचकूला, फतेहाबाद के टोहाना और कैथल के राजौंद क्षेत्र में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं हिसार और फतेहाबाद में दिनभर बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।
हिसार में रात को तेज बारिश और ओलावृष्टि
सोमवार देर रात हिसार में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, किरमारा और खेदड़ इलाकों में ओलावृष्टि से मौसम और ठंडा हो गया। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में भी हल्की बारिश देखने को मिली।
यलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे अहम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने प्रदेश के लिए आज और कल (5-6 मई) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।









