Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Published On: May 6, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले में चर्चित भूरे का माजरा फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व सरपंच के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, हालांकि वह सुरक्षित बच गए।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल, हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन (निवासी गोयल खुर्द, पानीपत) को कुलपुर फाटक के पास घेराबंदी के दौरान पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अमन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से अवैध हथियार, बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं।

गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुख्यात गैंगस्टर काला राणा और नोनी राणा गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह 25-26 अप्रैल की रात भूरे का माजरा गांव में पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर हुई फायरिंग में शामिल था। उस घटना में बदमाशों ने करीब 16-17 राउंड फायरिंग की थी, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी।

एक और वारदात की फिराक में था आरोपी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी आधार पर नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

गैंगवार और रंजिश के एंगल से जांच

पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार, रंगदारी और आपसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। जिस पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग हुई थी, वह पहले से ही एक ठगी के मामले में फरार बताया जा रहा है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment