Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 12/परीक्षा/2026 के तहत कुल 708 पदों पर भर्ती की जाएगी। लंबे समय से इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। Sarkari Naukri
पदों का विवरण (Post Details)
भर्ती के तहत वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के विभिन्न पद शामिल हैं। इसमें 318 वनरक्षक, 10 वन्य जीव रक्षक, 329 विशेष चयन के वनरक्षक और 51 विशेष चयन के वन्य जीव रक्षक पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 708 रिक्तियों को भरा जाएगा। Sarkari Naukri
योग्यता और आयु सीमा (Qualifications and Age Limit)
इन पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को UP PET 2025 में शामिल होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। Sarkari Naukri
सैलरी और चयन प्रक्रिया (Salary and Selection Process)
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-02 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया PET स्कोर के आधार पर शुरू होगी, जिसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। Sarkari Naukri
फिजिकल टेस्ट की शर्तें (Physical Test)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी (एसटी के लिए 160 सेमी) और सीना 84 सेमी (एसटी के लिए 82 सेमी) निर्धारित है। महिलाओं के लिए लंबाई 152 सेमी (एसटी के लिए 147 सेमी) और वजन 45 से 58 किलोग्राम तय किया गया है। Sarkari Naukri
शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलो वजन के साथ 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी।
आवेदन शुल्क (Fees)
इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है। मुख्य परीक्षा का शुल्क केवल उन्हीं उम्मीदवारों को देना होगा, जो प्रारंभिक चरण में चयनित होंगे।













