Bank of India Recruitment: बैंक ऑफ इंडिया ने 2026 के लिए वॉचमैन/गार्डनर और ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 01 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड/इंटरव्यू/रिजल्ट: जल्द अपडेट किया जाएगा
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों (Gen/OBC/EWS/SC/ST/PWD) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
पद और योग्यता
वॉचमैन/गार्डनर: न्यूनतम 7वीं पास
ऑफिस असिस्टेंट: स्नातक (Graduation) के साथ कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक
आवेदन प्रक्रिया (Offline)
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन से अपनी पात्रता जांचनी होगी।
इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसे सावधानीपूर्वक भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
लिफाफे पर “Application for the post of Office Assistant / Watchman-Gardner” लिखकर आवेदन Bank of India Financial Inclusion Department, 4th Floor, Bank of India Building, Nagpur Zonal Office, S.V. Patel Marg, Kingsway, Post Box No. 04, Nagpur – 440001 पर भेजें।
चयन प्रक्रिया
वॉचमैन: इंटरव्यू
ऑफिस असिस्टेंट: लिखित परीक्षा
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड, डोमिसाइल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और पूर्व सैनिक (ESM) के लिए डिस्चार्ज बुक की कॉपी संलग्न करनी होगी।
देखें पूरा नोटिफिकेशन














