UPSSSC Bharti: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आयोग ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) के कुल 708 पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और 20 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2025 परीक्षा का वैध स्कोर होना जरूरी है। इसी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
708 पदों का वर्गवार बंटवारा
भर्ती में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। वन रक्षक के 318 पदों में सामान्य, SC, ST, OBC और EWS श्रेणियां शामिल हैं। वहीं वन्यजीव रक्षक के कुल 10 सामान्य चयन पद और 51 विशेष चयन पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा विशेष चयन के तहत वन रक्षक के 329 पद भी शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। प्रश्न पत्र में विषयगत ज्ञान, गणित व जीव विज्ञान, कंप्यूटर व आईटी और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा भी जरूरी
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलो वजन के साथ 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करनी होगी।
शारीरिक मानदंड
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी (ST के लिए 160 सेमी) और सीने का माप 84 सेमी + 5 सेमी फुलाव रखा गया है। महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (ST के लिए 147 सेमी) और वजन 45 से 58 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
आवेदन फीस
इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए मात्र 25 रुपये रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और सिलेबस की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।













