Haryana: हरियाणा के सिरसा में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

Published On: May 7, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में वीरवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग की टीमें अलसुबह ही दो गाड़ियों में पहुंचीं और करीब चार से पांच घंटे तक दस्तावेजों की जांच करती रहीं। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार भादरा बाजार क्षेत्र में कारोबारी सुभाष गोयल के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने जांच की। सुभाष गोयल शहर के पुराने चीनी कारोबारियों में गिने जाते हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई नोहरिया बाजार स्थित मस्जिद वाली गली में व्यापारी ललित के घर पर की गई।

सूत्रों के मुताबिक ललित के कारोबार में जीएसटी गड़बड़ी और टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। विभाग को सूचना मिली थी कि कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज घर पर मौजूद हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment