Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ेगी गर्मी, 5 दिन लू का अलर्ट

Published On: May 16, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में आज से मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले दिनों आंधी और हल्की बारिश के बाद अब प्रदेश में गर्मी दोबारा बढ़ने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण अगले कई दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। 18 और 19 मई को दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

17 मई को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ समेत पश्चिमी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं 18 और 19 मई को इसका असर बढ़कर रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और पलवल तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

इसके अलावा 25 मई से 2 जून तक “नौपता” रहेगा। इस दौरान साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं और तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है।

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। किसानों को अगले दो-तीन दिन मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कपास की बुवाई फिलहाल टालने, पकी हुई गेहूं और जौ की फसल की तुरंत कटाई-थ्रेशिंग करने तथा भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment