Haryana: हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे में घायल, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

Published On: May 8, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर उस समय हुआ, जब उनके काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में मंत्री की इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अचानक मुड़ी कार, फिर टकराया पूरा काफिला

जानकारी के मुताबिक मंत्री कृष्ण लाल पंवार चंडीगढ़ से पानीपत लौट रहे थे। शाम करीब 4 बजे बाबरपुर ट्रैफिक थाना क्षेत्र के पास टोल प्लाजा से पहले काफिले के आगे चल रही दिल्ली नंबर की एक निजी कार अचानक मुड़ गई। इसके बाद मंत्री की पायलट गाड़ी उस वाहन से टकरा गई और पीछे चल रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं।

हादसे में मंत्री की इनोवा गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, सिर्फ मामूली चोटें

डॉक्टर रिंकू सांगवान ने बताया कि मंत्री को डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में रखा गया है। शुरुआती जांच में किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें हल्की खरोंचें आई हैं और घुटने में चोट लगी है। सिर में भी हल्की चोट आई, लेकिन स्थिति सामान्य है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment