Haryana HPS Promotion: हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 21 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति का बड़ा तोहफा मिला है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों के नामों पर अब केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने अंतिम मुहर लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, पदोन्नति को लेकर बीती 28 अप्रैल को प्रमोशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। समिति की सिफारिशों के बाद अब गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने से अधिकारियों का IPS कैडर में प्रमोशन तय हो गया है।



चार अधिकारी हो चुके हैं रिटायर
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में से चार अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें से तीन अधिकारियों को दोबारा IPS अधिकारी के रूप में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा, जबकि एक अधिकारी की उम्र 60 वर्ष से अधिक होने के कारण उन्हें केवल पेंशन संबंधी लाभ और इंक्रीमेंट का फायदा मिलेगा।
दो अधिकारियों को प्रोविजनल प्रमोशन
सूत्रों के मुताबिक दो HPS अधिकारियों को फिलहाल प्रोविजनल आधार पर प्रमोशन दिया गया है। इन अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक अपने आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद उनका प्रमोशन स्थायी रूप से मान्य किया जाएगा।








