Haryana: हरियाणा का युवक वीडियो भेजकर संदिग्ध हालात में लापता, सुसाइड की आशंका

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के पिहोवा से एक युवक के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। युवक ने लापता होने से पहले अपने परिजनों को सुसाइड से जुड़ी चार वीडियो भेजी थीं, जिसके बाद वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक कुलदीप सिंह पिहोवा की अनाज मंडी में ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम करता था और अपनी गाड़ियां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगा रखी थीं। गुरुवार को उसने लगातार चार वीडियो रिकॉर्ड कर अपने परिजनों को भेजे, जिससे परिवार में चिंता बढ़ गई।

परिजनों के मुताबिक, कुलदीप वीडियो भेजने के बाद बाइक लेकर घर से निकला था। देर शाम उसकी बाइक ज्योतिसर गांव के पास भाखड़ा नहर किनारे लावारिस हालत में मिली। इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार ने इस मामले में चावल एजेंट समेत कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पैसे के लेन-देन, धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के चलते कुलदीप इस कदम के लिए मजबूर हुआ। परिजनों का आरोप है कि लगातार दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। नहर के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment