Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने 202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Published On: April 5, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में रोहतक के महम क्षेत्र में भाजपा की ओर से विकास रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। रैली की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

विकास रैली के मंच से मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र में 202 करोड़ 77 लाख रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इन परियोजनाओं में सुंदरपुर में स्कूल भवन का निर्माण, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना, भिवानी सब ब्रांच को सुदृढ़ करना और टाउन पार्क के नवीनीकरण जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment