Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, इस दिन से बदलेगा मौसम

Published On: April 15, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने अब तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सबसे अधिक 39.4°C तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश के कई शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें हिसार (38.8°C), भिवानी (39.0°C), गुरुग्राम (39.0°C), सिरसा (38.9°C), सोनीपत (38.5°C) और रोहतक (38.5°C) शामिल हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में गर्मी लगातार तेज हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल तक मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसका ज्यादा असर पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में देखने को मिल सकता है।

अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 21.5°C, भिवानी में 21.0°C और 21.5°C दर्ज किया गया, जबकि करनाल में सबसे कम 15.6°C तापमान रहा। औसतन न्यूनतम तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि गेहूं की कटाई सुबह या शाम के समय करें और संभावित तेज हवा व बारिश को देखते हुए फसल को सुरक्षित रखें। पशुओं को धूप से बचाने और पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। वहीं 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण आंशिक बादल, तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment