HKRN Bharti: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इन पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Published On: April 20, 2026
Follow Us

HKRN Bharti: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited) के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में ब्रेजर वेल्डर और रोबोट मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। दोनों ही पदों के लिए 10-10 रिक्तियां हैं, जिन पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

ब्रेजर वेल्डर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 26 हजार रुपये वेतन मिलेगा, जबकि रोबोट मशीन ऑपरेटर के लिए यह वेतन करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आईटीआई या वेल्डर ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा विदेश में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी अवसर है। ओमान के एक निजी अस्पताल में 100 पुरुष नर्स पदों के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। इस पद के लिए 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तय की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Haryana Kaushal Rozgar Nigam Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment