Haryana: हरियाणा में सस्पेंड DIPRO को किया गया बहाल, आदेश जारी

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (DIPRO) संजीव सैनी के निलंबन को विभाग ने वापस ले लिया है। हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) अमित अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में उनकी बहाली की पुष्टि की गई है।

संजीव सैनी को 5 अप्रैल को महम में आयोजित एक विकास रैली के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण निलंबित किया गया था। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर दो अलग-अलग डायस बनाए गए थे एक पर मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भाषण दिया, जबकि मुख्यमंत्री के लिए अलग से दूसरा डायस तैयार किया गया था।

रैली के अंत में जब मुख्यमंत्री संबोधन देने के लिए अपने निर्धारित डायस पर पहुंचे, तो वहां लगे माइक में खराबी आ गई। इसके बाद उन्हें दूसरे डायस पर जाकर भाषण देना पड़ा। इसी घटना के बाद संजीव सैनी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

हालांकि, इस निलंबन को लेकर विभाग के भीतर विरोध भी देखने को मिला। अब विभाग द्वारा आदेश वापस लेने के बाद संजीव सैनी की सेवा बहाल कर दी गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment