Haryana: हरियाणा में STF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर्स को किया गिरफ्तार

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के दो शूटरों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा (निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश) और नितिन उर्फ जट्टा (निवासी भरतपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शूटर अंबाला और चंडीगढ़ में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन STF ने समय रहते उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने चंडीगढ़ में एक कारोबारी से फिरौती मांगी थी और उसी मामले को लेकर हथियार लेकर निकले थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों आरोपी गैंगस्टर रोहित गोदारा के अलावा जयप्रकाश उर्फ जेपी (बीकानेर), देवेंद्र (जयपुर) और वीरेंद्र उर्फ चारण (चूरू) के लिए काम करते हैं। ये शूटर गिरोह के इशारों पर अलग-अलग राज्यों में वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।

STF की पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि चंडीगढ़ के साथ-साथ अंबाला में भी किसी कारोबारी को निशाना बनाया जा सकता था। हालांकि इस संबंध में जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर है। भूपेंद्र पर पहले से ही हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने सहित छह मामले दर्ज हैं, जबकि नितिन पर लूट के तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए STF के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। चंडीगढ़ में फिरौती से जुड़े इनपुट्स की जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment