Haryana: हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें वजह

Published On: April 23, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में लोक सेवा आयोग (HPSC), पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित HCS (एक्स. ब्रांच) एवं अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। आदेशों के अनुसार इस क्षेत्र में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। साथ ही हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, चाकू, लाठी, चेन आदि लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनी रहे।

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए 26 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पूरे जिले में फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि यह प्रतिबंध ड्यूटी पर तैनात परीक्षा कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकृत कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे। प्रशासन ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment