Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि सोनीपत, पानीपत, कैथल और पंचकूला में दोपहर बाद बारिश हुई। यमुनानगर के लिए भी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा और अगले दो-तीन दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment