Haryana: हरियाणा में EDUCREST इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल को किया गया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

Published On: April 19, 2026
Follow Us

Haryana News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फर्जी मान्यता दिखाकर छात्रों से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए EDUCREST इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब कक्षा 10 की एक छात्रा को बोर्ड परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड नहीं मिला। इसके बाद छात्रा ने सेक्टर-9A थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि स्कूल द्वारा CBSE की मान्यता होने का दावा किया जा रहा था, जबकि यह दावा फर्जी था। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी प्रिंसिपल फरार होकर गुजरात चली गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गुजरात से गिरफ्तार कर गुरुग्राम लाया। आरोपी की पहचान बसई गांव निवासी रिद्धिमा कटारिया के रूप में हुई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment