Haryana: हरियाणा के होटल में पुलिस की छापेमारी, 14 युवक-युवतियां मिलीं

Published On: April 23, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के कैथल में सनसिटी के सामने स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से कुल 14 युवक-युवतियां मिलीं। हालांकि जांच में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या देह व्यापार का मामला सामने नहीं आया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और नाबालिगों को भी लाया जा रहा है। इसके बाद सिविल लाइन थाना कैथल और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान कोई भी नाबालिग नहीं मिला, जबकि आधा दर्जन से अधिक प्रेमी जोड़े होटल में ठहरे हुए पाए गए।

पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को बाहर निकालकर सख्त चेतावनी दी और भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा सामने आने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

सिविल लाइन थाना के एसएचओ रामनिवास ने बताया कि ऐसी गतिविधियां सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करती हैं। वहीं पुलिस ने होटल संचालक को भी निर्देश दिए हैं कि परिसर में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि न होने दें। भविष्य में शिकायत सही पाए जाने पर होटल मालिक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment