Haryana New PHC: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने को मंजूरी दे दी है। ये केंद्र भिवानी जिले के गांव सूई और पलवल जिले के गांव अमरपुर में स्थापित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार, भिवानी के सूई गांव में बनने वाले PHC पर करीब 4.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि पलवल के अमरपुर गांव में बनने वाले केंद्र पर लगभग 4.39 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार का कहना है कि इन नए स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी। अभी लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी दूर शहरों का रुख करना पड़ता है, लेकिन PHC खुलने से यह समस्या काफी हद तक कम होगी।









