Haryana: हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 कुख्यात आरोपियों की संपति फ्रीज

Published On: April 18, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 कुख्यात आरोपियों की संपत्ति फ्रीज कर दी है। जब्त की गई संपत्तियों की कुल बाजार कीमत डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। इन संपत्तियों में मकान, बाइक और अन्य वाहन शामिल हैं, जिन्हें पुलिस के अनुसार अवैध कमाई से खरीदा गया था।

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर की तैनाती के बाद यह कार्रवाई तेज हुई है। अब तक कुल 6 नशा तस्करों की संपत्तियों को कानूनी दायरे में लाया जा चुका है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला की निगरानी में विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, सभी मामलों में NDPS Act की धारा 68-F(1) के तहत जांच की गई और SAFEMA, नई दिल्ली से अनुमति लेकर संपत्तियों को फ्रीज किया गया। अब इन संपत्तियों को न तो बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है।

कार्रवाई के तहत आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जग्गा की करीब 5 लाख रुपए कीमत की पिकअप गाड़ी फ्रीज की गई। उसके पास से पहले 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हो चुकी है। वहीं राकेश कुमार उर्फ कालू, जो नशीली गोलियों की तस्करी में शामिल था, उसकी करीब 60 हजार रुपए की बाइक जब्त की गई।

सदर थाना क्षेत्र के बच्चन सिंह की करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति (मकान) और दो मोटरसाइकिलों को फ्रीज किया गया। इसी तरह कुलदीप सिंह उर्फ मंग्गू, जो तस्करी नेटवर्क का अहम हिस्सा माना गया, उसकी करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति और तीन बाइक जब्त की गईं।

इसके अलावा अजय उर्फ अज्जी, जिसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, उसकी गुरुनानकपुरा स्थित करीब 30 लाख रुपए की संपत्ति और दो मोटरसाइकिलों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment