Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published On: April 16, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो जमीन से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांग रहा था।

हरियाणा ACB टीम के प्रभारी के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि वह अपनी जमीन का इंतकाल (दाखिल-खारिज) करवाने के लिए पटवारी प्रदीप के पास गया था, जहां उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

शिकायत के अनुसार, आरोपी पटवारी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 7 हजार रुपये शाम को देने के लिए कहा था। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया, जिस पर टीम ने तुरंत जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई।

एसीबी टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment