Haryana: हरियाणा में खाकी ने निभाया रिश्ता, पुलिसकर्मियों ने मिलकर किया बेटी का 7 लाख से कन्यादान

Published On: April 20, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में पुलिसकर्मियों ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने खाकी वर्दी के पीछे छिपे संवेदनशील और मानवीय चेहरे को सामने ला दिया है। आमतौर पर सख्त अनुशासन और ड्यूटी के लिए पहचाने जाने वाले इन जवानों ने इस बार दोस्ती, एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया है।

चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ में रविवार रात एक शादी समारोह भावुक और गौरवपूर्ण पल का गवाह बना। यहां हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों ने अपने साथी रविंद्र मिंटू शर्मा की बेटी को अपनी बेटी मानते हुए उसके विवाह में कन्यादान स्वरूप 7 लाख 1 हजार 111 रुपये की राशि भेंट की। इस सामूहिक योगदान को क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े कन्यादानों में से एक माना जा रहा है।

बताया गया कि वर्ष 1998 बैच में भर्ती हुए भिवानी और दादरी जिले के पुलिसकर्मी लंबे समय से एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने न केवल ड्यूटी के दौरान बल्कि निजी जीवन में भी एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया हुआ है। इसी भावना के तहत सभी साथियों ने मिलकर यह योगदान दिया।

इस पहल का नेतृत्व कर रहे कबड्डी खिलाड़ी और इंस्पेक्टर रमेश कुमार को समारोह के दौरान साथियों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया। उनके प्रयासों और समर्पण की सभी ने सराहना की।

एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि वर्षों की दोस्ती, संघर्ष और आपसी भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि अपने साथियों के सुख-दुख में मजबूती से खड़ा रहना भी है।

इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने भी इस अवसर पर कहा कि आज के समय में जब लोग व्यक्तिगत हितों में उलझते जा रहे हैं, ऐसे में यह पहल समाज को एकजुटता और भाईचारे का संदेश देती है। यह कन्यादान सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि उन रिश्तों का सम्मान है जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment