Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में अप्रैल के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत और पानीपत सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 30 अप्रैल के बाद भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज जारी रह सकता है। 2 से 5 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा।

बुधवार को हुई बारिश और बूंदाबांदी के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे तापमान सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री कम रहा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि नूंह के बोपानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा।

आने वाले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो नारनौल में 36.5°C, हिसार में 38.6°C, सिरसा में 38.2°C और भिवानी में 37°C तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment