Haryana Group D Employees: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को 27,000 रुपये की अग्रिम राशि (एडवांस) देगी, जिसे वे बिना किसी ब्याज के आसान किस्तों में चुका सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को 7 मई तक आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे के बीच अकाउंट्स एंड पार्टीशन ब्रांच में जमा किए जा सकते हैं।
इच्छुक कर्मचारी आवेदन पत्र मुख्य सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
किन्हें मिलेगा लाभ?
केवल नियमित (स्थायी) ग्रुप-डी कर्मचारी इस योजना के पात्र होंगे। पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति में केवल एक ही व्यक्ति को लाभ मिलेगा। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी की सिफारिश पर यह सुविधा दी जा सकती है।
किन्हें नहीं मिलेगा फायदा?
अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर काम कर रहे कर्मचारी और डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।









