Haryana: हरियाणा में पैरोल पर बाहर आए पूर्व NSG कमांडो की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पैरोल पर बाहर आए एक पूर्व एनएसजी कमांडो की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुंदर फौजी निवासी गांव कासन, थाना आईएमटी मानेसर के रूप में हुई है। वह साल 2018 में पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में आरोपी था और इसी केस में जेल में बंद था। हाल ही में वह पैरोल पर बाहर आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना से की गई है।

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे और एक अन्य साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सुंदर फौजी सुबह सैर से लौटकर चौहान बूट हाउस के बाहर बैठा हुआ था। तभी करीब साढ़े आठ बजे दो युवक वहां पहुंचे और अचानक पिस्तौल निकालकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने 10 से 12 राउंड फायर किए।

गोलियां लगते ही सुंदर फौजी मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी हवा में फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment