Haryana: हरियाणा में 12वीं के छात्रों ने टीचर पर किया हमला, डंडों से पीटकर किया घायल

Published On: April 28, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के गांव बालू से शिक्षक पर हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा के तीन छात्रों ने अपने ही शिक्षक का रास्ता रोककर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्लास में टोका तो दी धमकी

पीड़ित शिक्षक जगबीर सिंह ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। 27 अप्रैल को वह दाखिले के लिए डेमो क्लास ले रहे थे, जिसमें कुछ छात्र शोर कर रहे थे। जब उन्होंने छात्रों को शांत रहने के लिए कहा, तो उन्होंने उल्टा जवाब देते हुए धमकी दी कि स्कूल के बाहर देख लेंगे।

रास्ता रोककर किया हमला

शिकायत के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद जब शिक्षक अपने गांव लौट रहे थे, तो कलायत-चौशाला रोड पर एक शराब ठेके के पास पहले से मौजूद दो छात्रों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उनकी बाइक रुकवाई। इसके बाद तीनों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के सिर, कमर और बाजू पर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों ने बचाई जान

घटना के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर शिक्षक को आरोपियों से बचाया। इसके बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में कलायत थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment