Haryana News: हरियाणा में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दिग्विजय चौटाला और उनके कई समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में जजपा से जुड़े छह नेताओं तरुण गोयल, जितेन्द्र श्योरान, रवि आहूजा, बिजेंद्र धानक, दीपक घनघस और जितेन्द्र श्योरान को हिरासत में लिया है।
सम्मेलन को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला विश्वविद्यालय में सम्मेलन आयोजित करने की मांग को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वीसी कार्यालय पर हमला
हंगामे के दौरान छात्रों ने वीसी कार्यालय के गेट तोड़ दिए और गमले फेंककर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई, जिससे माहौल और बिगड़ गया।
वीसी पीछे के गेट से निकले
स्थिति बिगड़ती देख विश्वविद्यालय के कुलपति को पीछे के गेट से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।








