Haryana News: हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अधिकारियों के कार्यों का वितरण कर दिया गया है। नायब सैनी सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम के मुख्य प्रधान सचिव (CPS) राजेश खुल्लर को सबसे अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। उनके पास गृह, एक्साइज, वित्त और विजिलेंस सहित कुल 18 विभागों का कार्यभार रहेगा। इस फैसले से स्पष्ट है कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी भूमिका सबसे प्रभावशाली बनी हुई है।
वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डिप्टी प्रधान सचिव यशपाल यादव को 9 विभागों का कार्यभार सौंपा गया है।








