School Holiday: हरियाणा में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

Published On: April 30, 2026
Follow Us

School Holiday: हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार, 1 मई को सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस दिन किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या अन्य गतिविधि के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि पहले कई बार शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ स्कूल अवकाश के दिन भी छात्रों को पढ़ाई या अन्य गतिविधियों के लिए बुलाते हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी को देखते हुए इस बार सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। School Holiday

खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करता है और छात्रों को बुलाता है, तो संबंधित स्कूल प्रमुख के खिलाफ विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। School Holiday

साथ ही, सभी क्लस्टर हेड्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। यदि कहीं उल्लंघन पाया जाता है, तो इसकी रिपोर्ट तुरंत संबंधित कार्यालय को भेजी जाए। School Holiday

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment