Haryana: हरियाणा में ACB टीम ने मंडी सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार, लाइसेंस जारी करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

Published On: April 30, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई अनाज मंडी में तैनात मंडी सुपरवाइजर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि मंडी सचिव मौके से फरार हो गया। मामला उस समय सामने आया जब एक व्यापारी ने हाल ही में अनाज मंडी में आढ़त खरीदी थी, जिसका लाइसेंस समाप्त हो चुका था और वह नया लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में था।

आरोप है कि मंडी सचिव और मंडी सुपरवाइजर ने लाइसेंस जारी करने के बदले पहले 20 हजार रुपये की मांग की, जिसे बाद में 15 हजार रुपये पर तय कर लिया गया। रिश्वत की मांग से परेशान होकर व्यापारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में ट्रैप बिछाया।

जैसे ही व्यापारी रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय पहुंचा और पैसे देने की प्रक्रिया शुरू हुई, उसी दौरान टीम ने छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान मंडी सचिव मनोज कुमार मौके से फरार हो गया, जबकि मंडी सुपरवाइजर वेद प्रकाश को टीम ने पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी अपनी गाड़ी भी मौके पर छोड़कर भाग निकला।

इस मामले में जांच कर रहे नूंह विजिलेंस टीम के निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार मंडी सचिव की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार मंडी सुपरवाइजर पहले भी भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल जा चुका है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana: हरियाणा में पैरोल पर बाहर आए पूर्व NSG कमांडो की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में स्वामित्व और लाल डोरा विवादों के निपटारे में बड़ा बदलाव, विभाग ने जारी किए नए आदेश

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम में आज सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, ‘राव बनाम राव’ गुट आमने-सामने

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में आपदा से निपटने की तैयारी तेज, मई तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष होंगे स्थापित

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में STF की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग के 2 शूटर्स को किया गिरफ्तार

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में 30 हजार निकाय कर्मचारी हड़ताल पर, 1 मई से सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

April 30, 2026

Leave a Comment