Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, 15 हजार रिश्वत लेते बिजली निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

Published On: March 12, 2026
Follow Us

Haryana News: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एक कर्मचारी को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो की टीम ने मुबारिक, यू.डी.सी./सी.ए., कार्यालय उपमंडल सेक्टर-55, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

गलत बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके आवास के अतिरिक्त एक मकान उसकी पत्नी के नाम सेक्टर-56, फरीदाबाद में है। उस मकान का बिजली बिल गलत तरीके से लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये आ गया था। बिल को ठीक कराने के लिए जब वह बिजली कार्यालय सेक्टर-55, फरीदाबाद गया तो वहां सी.ए. शाखा में तैनात मुबारिक से उसकी मुलाकात हुई।

आरोप है कि मुबारिक ने कहा कि वह बिल में लगभग 72 हजार रुपये की कटौती करवा देगा, जिसके बदले में उसने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 06 मार्च 2026 को 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही ले लिए और बाकी रकम मिलने पर फाइल आगे बढ़ाने की बात कही। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को शेष 15 हजार रुपये देने के लिए बुलाया।

ट्रैप के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तारी

शिकायत मिलने पर एसवी एवं एसीबी फरीदाबाद की टीम ने योजना बनाकर 11 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुबारिक को उसके कार्यालय के नजदीक एक साइबर कैफे के बाहर शिकायतकर्ता की कार में बैठकर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके बैग से पहले लिए गए 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त आरोपी के बैग से 1 लाख 5 हजार रुपये की अन्य संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है| फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून अनुसार की जा रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

Sahab Ram

साहब राम "द न्यूज़ रिपेयर" के एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। साहब का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

School Holiday: हरियाणा में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में पैरोल पर बाहर आए पूर्व NSG कमांडो की बीच बाजार गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में ACB टीम ने मंडी सुपरवाइजर को किया गिरफ्तार, लाइसेंस जारी करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में स्वामित्व और लाल डोरा विवादों के निपटारे में बड़ा बदलाव, विभाग ने जारी किए नए आदेश

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम में आज सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव, ‘राव बनाम राव’ गुट आमने-सामने

April 30, 2026

Haryana: हरियाणा में आपदा से निपटने की तैयारी तेज, मई तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष होंगे स्थापित

April 30, 2026

Leave a Comment